गायघाट: गायघाट में प्रखंड स्तरीय बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक आयोजित, बाल विकास से जुड़े मुद्दों पर की गई विस्तृत चर्चा
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार दोपहर तीन बजे में प्रखंड स्तरीय बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख श्रवण कुमार सिंह एवं बीडीओ सह समिति अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से की। बैठक में बाल कल्याण एवं बाल विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।