पटियाली: जूनियर स्कूल रुस्तमपुर में छात्रों के साथ शिक्षक ने किया जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल, थाने में की गई शिकायत
जनपद कासगंज के पटियाली थाना क्षेत्र के रुस्तमपुर जूनियर स्कूल पर छात्रों के साथ अध्यापक ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया जिसका आरोप लगाते हुए छात्रों ने एक वीडियो वायरल किया है,जिसमे छात्र अध्यापक पर जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का गंभीर आरोप लगा रहे हैं,वीडियो आज मंगलवार को 11 बजे मीडिया को प्राप्त हुआ है।