धनवार: भाजपा नेता ने ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया, लोगों की समस्याएं सुनीं
पूर्व आईजी सह भाजपा नेता लक्ष्मण प्रसाद सिंह ने गुरुवार दोपहर लगभग 2 बजे धनवार प्रखंड के बरजो में ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया। बताया गया कि बरजो भाजपा कार्यालय के पास लगा ट्रांसफार्मर करीब पंद्रह दिन पहले जल गया था। इससे इलाके में अंधेरा छा गया था।