फर्रुखाबाद: DM ने स्कूल चलो अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, माता-पिता से बच्चों का नामांकन करने की अपील
जिलाधिकारी डॉक्टर अंकुर लाठर ने बताया कि ग्रीष्मावकाश के बाद बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूल आज फिर से खुल गए हैं, इसी संदर्भ में स्कूल चलो अभियान की एक रैली यहां से फ्लैग आउट की गई थी, जिसमें हमारे 1576 जो विद्यालय हैं उनमें नामांकन बढ़ाने के लिए प्रचार प्रसार किया जाना है, बताया कि अभी पूर्व में 1 अप्रैल को देखेंगे तो 25000 हमारे नवीन नामांकन आ चुके हैं ...