*बांदा : बागेन नदी पुल पर मरम्मत कार्य शुरू, चित्रकूट से बांदा आने वाले भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्ट*
बांदा। थाना बदौसा क्षेत्र के अंतर्गत बागेन नदी पर बने पुल पर आज दिनांक 03.09.2026 से मरम्मत कार्य शुरू हो गया है। इसके चलते पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है।
पुलिस प्रशासन ने एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि चित्रकूट से बांदा की ओर आने वाले सभी भारी वाहन बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे और राजापुर-कमासिन-बबेरू मार्ग का प्रयोग करें।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मरम्मत कार्य के दौरान पुलिस का सहयोग करें और वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें, ताकि जाम और हादसे से बचा जा सके।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर सौरभ सिंह ने वीडियो बाइट के माध्यम से जानकारी दी है।
Atarra, Banda | Sep 3, 2026