बाँदा :-अवैध शराब की बिक्री करने वाले अभियुक्तों को थाना बदौसा पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार । अभियुक्त के कब्जे से 675 क्वार्टर देशी शराब ( 15 पेटी ) व परिवहन में प्रयुक्त चार पहिया वाहन सीज ।*
*विवरण* - पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शराब की बिक्री व निष्कर्षण करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बदौसा पुलिस द्वारा अवैध शराब की बिक्री करने वाले अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब हो कि थाना बदौसा पुलिस द्वारा दिनांक 02/03.09.2026 की देर रात्रि गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर तुर्रा पुल के पास से दो अभियुक्तों को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 675 क्वार्टर( 15 पेटी ) अवैध देशी शराब व परिवहन में प्रयुक्त चार पहिया वाहन बरामद हुआ है ।
*बरामदगी-*
▪️675 क्वार्टर अवैध देशी शराब मस्तीह ब्राण्ड ।
▪️01 चार पहिया वाहन (परिवहन में प्रयुक्त)
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1. वैभव पुत्र धनपद निवासी ग्राम कस्बा अतर्रा थाना अतर्रा जनपद बांदा ।
2. विनय पुत्र शिवभवन निवासी ग्राम कस्बा अतर्रा थाना अतर्रा जनपद बांदा ।
*पंजीकृत अभियोग-*
▪️मु0अ0सं0 165/26 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना बदौसा जनपद बांदा ।
*गिरफ्तारी करने वाली टीम-*
1. थानाध्यक्ष राधाकृष्ण तिवारी
2. उ0नि0 प्रमोद कुमार
3. कां0 नंदलाल
4. कां0 अनिल यादव
Atarra, Banda | Sep 3, 2026