*बाँदा - मरका ब्रेकिंग: ग्राम अरमार में तालाब में मिला युवती का शव, आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज*
जनपद बाँदा के थाना मरका अंतर्गत ग्राम अरमार में एक युवती का शव घर के पास स्थित तालाब में मिलने से हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही मरका पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। डॉक्टरों के पैनल ने मौत का कारण पानी में डूबना बताया है।
मृतका के परिजनों ने लिखित तहरीर देकर नामजद अभियुक्तों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
Atarra, Banda | Sep 1, 2026