बाँदा :- 20 वर्षीय जच्चा ने नवजात शिशु का किया समर्पण,
बबेरू को सीएचसी बबेरू से मेमो प्राप्त हुआ कि एक 20 वर्षीय जच्चा ने एक स्वस्थ नवजात बालक को जन्म दिया है।
परिस्थितियों के कारण परिजन और जच्चा शिशु को अपने पास नहीं रखना चाहते थे और बच्चे को समर्पण कर दिया।
सूचना पर थाना बबेरू पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर नवजात को कब्जे में लिया, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 को सूचना दी और बच्चे को जिला अस्पताल, बाँदा शिफ्ट कराया जा रहा है।
बाल कल्याण समिति और संबंधित संस्थाओं को सूचना दे दी गई है। जे.जे. एक्ट के प्रावधानों के तहत बाल समर्पण की कार्यवाही नियमानुसार की जा रही है।
Atarra, Banda | Sep 1, 2026