शिवहर: पटना से मुजफ्फरपुर, शिवहर होते हुए बैरगनिया तक एसी बस सेवा शुरू करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा
भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी व बिहार राज्य पथ परिवहन विभाग के प्रशासक अतुल कुमार वर्मा से शिवहर जिला के जदयू युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हेमंत कुमार एवं जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष हरिद्वार राय पटेल पटना में बुधवार दोपहर 12 बजे मिलकर पटना से मुजफ्फरपुर शिवहर होते हुए बैरगनिया तक सरकारी A/C बस परिचालन को लेकर ज्ञापन सोपा है. अधिकारी बोले इसपर पहल की जाएगी।