शिवहर: शहर के ब्लॉक रोड पर भीषण जाम, स्कूल बस फंसी
शिवहर शहर के ब्लॉक रोड में बुधवार सुबह 11 बजे भीषण सड़क जाम का नजारा देखने को मिला है. भीषण सड़क जाम में दर्जनों वाहन फसे रहे. यहां तक कि स्कूल वाहन भी फसी रही. जिससे स्कूली बच्चे परेशान भी दिखे है. एसपी शैलेश कुमार सिन्हा के निर्देश पर ट्रेफिक पुलिस मौके पर पहुँचकर सड़क जाम को समाप्त करवाकर आवागमन को सुचारू रूप से बहाल करवाया है।