शिवहर: बाल श्रम उन्मूलन दिवस पर समाहरणालय से जागरूकता रथ को डीडीसी ने दिखाई हरी झंडी
बाल श्रम उन्मूलन दिवस के अवसर पर डीडीसी ब्रजेश कुमार ने समाहरणालय परिसर में बुधवार दोपहर 01:30 बजे शिक्षा दे शक्ति बाल मजदूरी से मुक्ति जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है. उन्होंने बताया कि बाल श्रम न केवल बच्चों के बचपन को छीनता है बल्कि उनके भविष्य को भी अंधकारमय बनाता है. कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नही हो सभी को समान अवसर मिले।