पर्व-त्योहार के मद्देनजर स्वच्छ पेयजल की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी
सीतामढ़ी, 31 अक्टूबर 2026।
जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में आज विमर्श सभा कक्ष में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति, पेयजल आपूर्ति की स्थिति एवं लंबित कार्यों की समीक्षा की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में आमजन को स्वच्छ पेयजल की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग अपने अधीन संचालित सभी पेयजल योजनाओं को सुचारू रूप से क्रियाशील रखना सुनिश्चित करे। विशेष रूप से बंद पड़ी सभी नल-जल योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र चालू कराने का निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी ने संबंधित अभियंताओं एवं कार्यकारी एजेंसियों को निर्देशित किया कि बंद एवं खराब पड़ी जलापूर्ति योजनाओं का स्थल निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मती कार्य अविलंब पूरा करें, ताकि आम लोगों को नियमित रूप से जलापूर्ति सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि पेयजल आपूर्ति से संबंधित समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।
इसके अतिरिक्त, लंबित नल-जल योजनाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने पाइपलाइन बिछाने का कार्य शीघ्र पूर्ण करने तथा शेष बचे घरों में गृह जल संयोजन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी संबंधित अभियंताओं एवं कार्य एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ कार्यों में तेजी लाने तथा योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा।
जिलाधिकारी ने पेयजल योजनाओं के क्रियान्वयन एवं मरम्मती कार्यों की नियमित निगरानी करने पर भी बल दिया, ताकि योजनाओं का लाभ वास्तविक रूप से आम नागरिकों तक पहुंच सके।
बैठक में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता, सभी सहायक अभियंता एवं विभिन्न कार्यकारी एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
#CMSamrat #samratchoudhary
CMO Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar District Administration Sitamarhi Bihar Health Department Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar Panchayati Raj Department, Government of Bihar @topfans Public Health Engineering Department, Government of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar
11 views | Sitamarhi, Bihar | Oct 31, 2026