कोईलवर: कोईलवर-बबुरा फोरलेन पर महाजाम, शाम 5:00 बजे तक भी थमे वाहनों के पहिए
कोईलवर-डोरीगंज फोरलेन पर गुरुवार शाम 5:00 तक भीषण जाम की स्थिति बना रहा वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सड़क पर वाहनों की लंबी कतार ,लोगों को आगे बढ़ने में भारी परेशानी हो रही है। खाली बालू ट्रकों की ओवरटेकिंग और कई लेन में वाहनों के चलने से जाम व गंभीर हो गया है। वहीं, सड़क निर्माण के दौरान कई जगह काटी गई सड़क भी वाहनों की रफ्तार में बाधा बन रही है।