सवाई माधोपुर से इस वक्त की बड़ी खबर मानटाउन थाना क्षेत्र से है।
अवैध देशी शराब के खिलाफ मानटाउन थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 96 पव्वे देशी शराब बरामद की है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देशन में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत मानटाउन थाना अधिकारी सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी।
गश्त के दौरान ग्राम करेला में एक व्यक्ति संदिग्ध रूप से देशी शराब बेचता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान कमलेश मीणा पुत्र हंसराज मीणा, निवासी करेला के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 96 पव्वे देशी मदिरा, प्रत्येक 180 एमएल बरामद किए गए।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 19/54 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले भी आबकारी अधिनियम के तीन मामले दर्ज हैं।
#hilightsfollowers #followersreels #followersnonfollowers #News57 #updatechallenge #highlight #Gangapurcity #सवाईमाधोपुर #NewsUpdate SP Sawaimadhopur Amita Meena Journalist News57