फर्जी डेबिट मैसेज भेजकर 53,800 रुपये की साइबर ठगी, पुलिस ने पूरी रकम कराई वापस
सवाई माधोपुर। साइबर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार पीड़ित के 53,800 रुपये वापस बैंक खाते में रिफंड कराने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार गोठड़ा निवासी हरिओम जाट के मोबाइल पर खाते से रुपये डेबिट होने का फर्जी मैसेज भेजा गया। इसके बाद अज्ञात ठगों ने बातचीत में उलझाकर उसके खाते से 53,800 रुपये निकाल लिए।
पीड़ित ने तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही साइबर थाना पुलिस ने संबंधित बैंक के नोडल अधिकारी एवं फॉरेंसिक टीम से समन्वय कर ठगी की राशि को होल्ड कराया। आवश्यक बैंकिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद पूरी 53,800 रुपये की राशि पीड़ित के बैंक ऑफ बड़ौदा खाते में वापस कराई गई।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश राजौरा एवं पुलिस उपाधीक्षक जयप्रकाश अटल के पर्यवेक्षण में की गई। कार्रवाई में साइबर थाना के उप निरीक्षक धर्मेन्द्र चौधरी और कांस्टेबल महेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध मैसेज या लिंक पर क्लिक न करें और बैंक संबंधी जानकारी अनजान व्यक्ति से साझा न करें। साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे रकम को समय रहते होल्ड कराया जा सके।
#hilightsfollowers #followersreels #News57 #NewsUpdate #updatechallenge #followersnonfollowers #Gangapurcity #highlight SP Sawaimadhopur Amita Meena Journalist News57