नारासन: कोटवाल आलमपुर में दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग में बाप और बेटा घायल, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
कोटवाल आलमपुर गांव में 2 अगस्त को दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच फायरिंग हुई थी। फायरिंग में एक पक्ष के बाप और बेटा घायल हो गए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। जिसके बाद पुलिस ने बालिस्टर नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से एक अवैध राइफल और दो कारतूस के खोखे बरामद कर लिए गए है।