नारासन: मंडावली गांव में विद्यालय, कब्रिस्तान और श्मशान घाट में हुआ जलभराव, किसानों की गन्ने की फसल भी डूबी पानी में
रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के मंडावली गांव मे 2 दिन से हो रही बरसात ने लोगों का काफी नुकसान कर दिया है। यहां विद्यालय,कब्रिस्तान,शमशान घाट सभी जगह जलभराव हो गया। इतना ही नहीं किसानों की गन्ने की फसल भी पूरी तरह से पानी में डूब चुकी है। जिसके बाद आज ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया है। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे है।