नारासन: तांसीपुर गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दूसरे पक्ष की ओर से भी दर्ज किया मुकदमा
मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के तांसीपुर में शुक्रवार की रात दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई थी। जिसके बाद एक पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर दूसरे पक्ष पर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही थी। जिसके बाद दूसरे पक्ष ने भी पुलिस को तहरीर देखकर पहले पक्ष पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। पुलिस ने दूसरे पक्ष के सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।