नारासन: नारसन के पास पुलिस ने ऑपरेशन कालनेमि के तहत एक पाखंडी बाबा को किया गिरफ्तार, शराब के नशे में था बाबा
रुड़की की मंगलवार कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नारसन के पास से ऑपरेशन कालनेमि के चलते अरुण पुत्र श्रीकांत नाम के एक पाखंडी बाबा को गिरफ्तार कर लिया है। यह पाखंडी बाबा शराब के नशे में सड़क पर घूम रहा था। साथ ही तंत्र मंत्र के जरिए लोगों को भ्रमित कर रहा था। पुलिस ने इस पाखंडी बाबा के खिलाफ पुलिस अधिनियम के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।