नारासन: लंढौरा में एक युवती की संदिग्ध हालत में हुई मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस
रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लंढोरा में एक युवती की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। युवती की शादी 6 महीने पहले ज्वालापुर क्षेत्र निवासी युवक से हुई थी। कुछ दिनों से युवती अपने मायके में रह रही थी। रविवार की रात अचानक युवती की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद युवती को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।