नारासन: मंगलौर गुड मंडी के पास कावड़ यात्रा के दौरान कावड़िए का फोन चोरी हुआ, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
रुड़की की मंगलौर पुलिस को दिल्ली निवासी हरिंदर गिरी नाम के एक कावड़िए ने तहरीर देकर बताया की कावड़ यात्रा के दौरान 16 जुलाई की रात वह मंगलौर गुड मंडी के पास विश्राम कर रहा था। तभी अज्ञात चोर ने उनका मोबाइल फोन चोरी कर लिया है। पीड़ित ने पुलिस से आरोपी चोर पर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आज अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।