बक्सर: बक्सर पहुंचे शंकराचार्य ने बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री पर साधा निशाना, कहा- चमत्कार से हल करें देश की समस्याएं
Buxar, Buxar | Sep 24, 2024 उत्तराखंड की जोशी मठ स्थित ज्योतिर्मठ पीठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने देशव्यापी गौ ध्वज स्थापना भारत यात्रा की शुरुआत की है। इस यात्रा के दौरान महर्षि विश्वामित्र की तपोस्थली और भगवान श्रीराम की शिक्षा स्थली, बक्सर पहुंचकर नया भोजपुर स्थित गौशाला में गौ पूजा की और केंद्र सरकार पर निशाना साधा।