नवादा: दुड़गांव में झगड़ा छुड़ाने गई बुजुर्ग महिला को मारपीट कर किया घायल नवादा के सदर अस्पताल में भर्ती कर किया जा रहा इलाज।
Nawada, Nawada | Apr 1, 2024 नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के दुड़गांव में झगड़ा छुड़ाने गई एक बुजुर्ग महिला को मारपीट कर घायल कर दिया गया। जिसे इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल लाया गया। घायल महिला की पहचान दुड़गांव निवासी किशोरी मिस्त्री की पत्नी मीना देवी के रूप में किया गया है। घायल महिला ने बताया कि हमारे घर के पास कुछ बच्चे आपस में झगड़ा कर रहा था।