नवादा: नरहट हिसुआ मार्ग में झीकरुआ गांव के पास अनियंत्रित बस पलटने से उपचालक हुआ जख्मी सदर अस्पताल में भर्ती।
Nawada, Nawada | Apr 1, 2024 नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र के झिकरूआ गांव के समीप अनियंत्रित बस पलटने से बस का उपचालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल लाया गया। जख्मी उपचालक की पहचान महुली गांव निवासी विकास कुमार के रूप में किया गया है। बताया जा रहा है कि बस कोलकाता से नरहट जा रहा था। तभी बस अनियमित होकर सड़क किनारे गेहूं के खेत में पलट गया।