प्रतापगढ़: विश्वनाथगंज रजबहा नहर में पानी न आने से किसानों ने बुआपुर में किया प्रदर्शन, सौंपा डीएम को ज्ञापन
विश्वनाथगंज रजबहा में पानी न आने से किसानों में नाराजगी बढ़ गई।बुआपुर में रविवार दोपहर 3 बजे भाजपा नेता अजय प्रताप सिंह रिंटू के नेतृत्व में किसानों ने नहर विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। दर्जनों गांवों की धान की फसल सूखने लगी है।खेतों में दरारें पड़ रही हैं और किसानों को भारी नुकसान की आशंका है।ग्रामीणो ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर समाधान की मांग की है।