मेजा: हाटा गांव में बकरी चोर को पकड़ने पर हंगामा करने वाले ग्रामीणों का पुलिस ने शांति भंग के आरोप में चालान किया
Meja, Allahabad | Sep 23, 2024 शनिवार की रात में मांडा के हाटा गांव में बकरी चोर को पकड़ने की सूचना पर पहुंची मांडा पुलिस ने एक चोर को पकड़ लिया था। पकड़े गए चोर को छुड़ाने को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी रोककर हंगामा किया था। रविवार की दोपहर में कागजी कार्रवाई कर मांडा पुलिस ने हंगामा करने वाले चार ग्रामीणों का शांति भंग में चालान कर दिया। जिसको लेकर ग्रामीणों में गहरी नाराजगी है।