गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान हंगामा, गुलाल उड़ाने को लेकर हुआ विवाद
जौरा। गणेश विसर्जन के दौरान शुक्रवार शाम जौरा में पुराने थाने के पास उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब विसर्जन जुलूस के दौरान उड़ रहे गुलाल को लेकर विवाद हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विसर्जन जुलूस आगे बढ़ रहा था। इसी दौरान उड़ रहा गुलाल वहां मौजूद दो लड़कियों पर लग गया। लड़कियों ने इस पर आपत्ति जताई, जिसके बाद मौके पर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला बढ़ने लगा और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाइश देकर मामला शांत कराया। पुलिस की समझाइश के बाद स्थिति सामान्य हुई और गणेश विसर्जन जुलूस दोबारा शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ गया।
फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और किसी बड़े विवाद को होने से रोक दिया।
#morena #जौरा #मुरैना #गणेश