भोरे: लामीचौर: सत्यम कुमार राम ने ग्रामीणों के आवेदन को बताया फर्जी, कहा- उनके साथ हुई थी मारपीट
भोरे थाना क्षेत्र के लामीचौर के दलित बस्ती के कुछ ग्रामीणों द्वारा भोरे थाने में उनके विरुद्ध झूठी प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिए जाने के बाद सत्यम कुमार राम ने आरोपों को झूठा बताते हुए कहा कि प्राथमिकी झूठी नहीं हुई है। उनके साथ मारपीट की घटना हुई थी तथा गाड़ी को तोड़ फोड़ किया गया था। आरोपियों द्वारा उनके मान सम्मान को ठेस पहुंचाने के लिए ऐसा किया।