भोरे: लखराव के पास स्कार्पियो सवार बदमाशों ने एक दुकानदार का अपहरण किया, पुलिस ने 4 घंटे में यूपी से सकुशल बरामद किया
भोरे थाना क्षेत्र के लखराव बगीचे के पास रविवार की शाम करीब 7 बजकर 30 मिनट पर स्कार्पियो सवार बदमाशों ने एक दुकानदार को अगवा कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर चार घंटे के भीतर उत्तरप्रदेश के देवरिया जिला अंतर्गत बनकटा थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव से सकुशल बरामद कर ली वहीं आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी तेज कर दी है।