भोरे: लच्छीचक गांव के पास पुलिस ने स्कार्पियो से 549.60 लीटर शराब बरामद की, तस्कर फरार
भोरे थाना क्षेत्र के लच्छीचक गांव के पास शनिवार की दोपहर एक बजे पुलिस ने कार्रवाई कर एक स्कार्पियो से भारी मात्रा में देशी और विदेशी शराब को बरामद कर लिया। इस दौरान तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक पुलिस लच्छीचक गांव के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इसी क्रम में एक स्कार्पियो को जांच के लिए रोका गया तो उसमें शराब पाया गया।