भोरे: भोरे और कुचायकोट क्षेत्र में 29 जून को 6 घंटे बिजली बाधित रहेगी, 132/33kv का होगा मेंटिनेंस
भोरे और कुचायकोट क्षेत्र के कुछ हिस्सों में 29 जून यानी रविवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगा।132/33 केवी लाइन ग्रिड हथुआ में मेंटिनेंस कार्य हेतु विभाग द्वारा यह निर्णय लिया गया है। शनिवार को दोपहर एक बजे से ही विभाग द्वारा आम सूचना के माध्यम से लोगो को अवगत कराया जा रहा है। ताकी उपभोक्ताओं को कोई परेशानी ना हो सके।