भोरे: भोरे में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर NDA गठबंधन की बैठक हुई आयोजित, "मिशन 2025 फिर से नीतीश" का दिया गया नारा
भोरे प्रखंड के भोरे स्थित एक मैरज हॉल में शुक्रवार की दोपहर दो बजे आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भोरे विधानसभा के NDA गठबंधन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में NDA के घटक दल के सभी जिलाध्यक्ष मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सह भोरे विधानसभा के विधायक सुनील कुमार ने की। बैठक में"मिशन 2025 फिर से नीतीश" का नारा दिया गया।