भोरे: बनकटा खास गांव में जमीनी विवाद में मारपीट, महिला समेत एक ही परिवार के तीन लोग घायल, मामला दर्ज
भोरे थाना क्षेत्र के बनकटा खास गांव में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हो गई। जिसमें एक महिला सहित एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। जिनका इलाज रेफरल अस्पताल भोरे में कराया गया। मामले को लेकर पीड़िता सरस्वती देवी ने थाने में शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर ली है। जानकारी के मुताबिक सरस्वती देवी खेत में मक्का वो रही थी।