हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर पटाखा बुलेट पर यातायात पुलिस की सख्ती, 10 पटाखा बुलेट जब्त कर 70 वाहन चालकों के काटे चालान
विशेष अभियान के तहत यातायात थाना प्रभारी अनिल चिन्दा के नेतृत्व में जिला मुख्यालय के विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखा बजाने वाले 10 बाइक चालकों के वाहन जब्त किए गए। यातायात पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवा साइलेंसर में बदलाव कर बुलेट से पटाखा जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे आमजन विशेषकर बुजुर्गों को परेशानी होती है।