हनुमानगढ़: टाउन में जंक्शन सड़क मार्ग पर निजी अस्पताल के आगे से दिनदिहाड़े अज्ञात चोर ने मोटरसाइकिल चुराई, घटना सीसीटीवी में कैद
हनुमानगढ़ टाउन में जंक्शन सड़क मार्ग पर निजी अस्पताल के आगे से अज्ञात चोर दिनदिहाड़े मोटरसाइकिल चुरा ले गया। बाइक मालिक की रिपोर्ट के आधार पर टाउन थाना में अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। टाउन पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात चोर की तलाश में जुटी है। टाउन थाना क्षेत्र में इन दिनों लगातार बाइक चोरी की वारदातें सामने आ रही है।