हनुमानगढ़: प्रेम नगर एरिया में वार्ड वासियों के विरोध के चलते खुली शराब की अवैध ब्रांच को बंद करवाया गया
टाउन के प्रेमनगर एरिया में खुली शराब की अवैध ब्रांच को वार्डवासियों ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के सहयोग से बंद करवा दिया। इससे पहले शराब की अवैध ब्रांच संचालित करने को लेकर वार्डवासियों ने मौके पर एकत्रित होकर जमकर हंगामा किया। उन्होंने आबादी क्षेत्र में अवैध ब्रांच संचालित करने का आरोप लगाते हुए इसे बंद न करने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।