हनुमानगढ़: नशा तस्करी में फरार आरोपी ने उज्जैन में नाम बदलकर शुरू की पाठ पूजा, 3 वर्ष बाद चड्डा टाउन पुलिस के हत्थे चढ़ा
टाउन पुलिस ने सोमवार को नशा तस्करी में फरार आरोपी जो अपना नाम पता बदलकर उज्जैन के महाकाल मंदिर में पूजा पाठ कर रहा था आखिर 3 साल के बाद टाउन पुलिस ने पीछा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया टाउन थाना प्रभारी सुभाष कच्छावा ने बताया कि 14 मार्च 2023 को पुलिस ने गश्त के दौरान 115 ग्राम चिट्टा सहित तीन जनों को गिरफ्तार किया था