हनुमानगढ़: डबली राठान में नशे की सूचना देने वाले को पुलिस द्वारा पीटने का आरोप, घायल को इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती
सदर थाना क्षेत्र के डबलीराठान में नशा बेचने वालों की शिकायत करने पर परिवादी को ही पुलिस द्वारा पीटने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। आक्रोश के बाद ग्रामीणों ने पुलिस चौकी के समक्ष धरना लगा दिया। वहीं घायल युवक को इलाज के लिए हनुमानगढ़ टाउन के जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। ग्रामीणों ने दोषी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने की मांग की है।