हनुमानगढ़: जंक्शन जिला जेल की दीवार के ऊपर से धूम्रपान सामग्री फेंकते हुए जेल प्रशासन ने 2 जनों को पकड़ा, मामला दर्ज
हनुमानगढ़ जंक्शन जिला जेल की दीवार के ऊपर से धूम्रपान सामग्री करते हुए जेल प्रशासन ने दो जनों को पकड़ा है। इस संबंध में जिला जेल के जेलर अमराराम भाटी की ओर से हनुमानगढ़ जंक्शन थाना में दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। जंक्शन पुलिस दोनों युवकों से गहन पूछताछ में जुटी है।