गिधौर: जमुई भाकपा कार्यालय में गांधी जयंती पर भाकपा ने मनाया सद्भाव दिवस
Gidhaur, Jamui | Oct 2, 2026 भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की जिला इकाई की ओर से शुक्रवार को 3 बजे जिला कार्यालय में महात्मा गांधी की जयंती सद्भाव दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत गांधीजी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि से हुई। अध्यक्षता दशरथ यादव ने की। मुख्य वक्ता नवल किशोर सिंह ने कहा कि गांधीजी ने सत्य और अहिंसा के माध्यम से स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी।