बहादुरपुर: थाना बहादुरपुर पुलिस ने ग्राम अथाई खेड़ा से 27 वर्षीय जिला बदर आरोपी को गिरफ्तार किया
मुखबिर ने सूचना दी की जिलाबदर आरोपी शेवेन्द्र उर्फ गोलू साहू पुत्र शोभाराम साहू उम्र 27 साल निवासी अथाईखेडा आदेश का उल्लंघन कर गाँव में घूम रहा है सूचना की तस्दीक करने फोर्स रवाना किया गया था पुलिस को देखकर वह भागने लगा जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी शेवेन्द्र उर्फ गोलू साहू पुत्र शोभाराम साहू उम्र 27 साल निवासी अथाईखेड़ा को गिरफ्तार किया है।