बहादुरपुर: 32 वर्षीय युवक पर चार अज्ञात लोगों ने हमला किया, जान से मारने की धमकी दी, थाने में मामला दर्ज
जानकारी अनुसार बहादुरपुर थाने में ग्राम जसैया निवासी 32 वर्षीय तिलक सिंह पुत्र भगवत सिंह अहिरवार ने शुक्रवार की दोपहर 1:30 बजे रिपोर्ट दर्ज कराई कि गुरुवार की सुबह 8:30 बजे ग्राम रपटा चक्क में चक्की वाले महाराज की दुकान के पास चार अज्ञात लोगों ने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी एवं अश्लील गालियां दी। बहादुरपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है।