मांझा: भोजपुरवा गाँव में विवाद के चलते आरोपी ने दो युवकों को चाकू मारकर घायल किया, दोनों का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है
गोपालगंज जिले के माझा थाना क्षेत्र के भोजपुरवा गांव में आपसी विवाद को लेकर आरोपी ने दो युवको को शनिवार की दोपहर 2:00 चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही घायल दो युवकों के परिजनों के द्वारा इस बात की सूचना पुलिस को दे दी गई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।