मांझा: आशा रावत के टोला गांव में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत, पुलिस कर रही जांच
गोपालगंज जिले के माझा थाना क्षेत्र के आशा रावत के टोला गांव में करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की गुरुवार की सुबह 10:00 बजे मौत हो गई। वहीं इस बात की सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक व्यक्ति के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी हुई है।