मांझा: गिरी पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसा, बाइक सवार घायल, डायल 112 की पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती
गोपालगंज जिले के माझा थाना क्षेत्र के गिरी पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए डायल 112 की पुलिस की मदद से इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डायल 112 की पुलिस के द्वारा यह घटना मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे की बताई जा रही है।