मांझा: छवही पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की टक्कर में दो युवक घायल, डायल 112 की पुलिस ने सरकारी अस्पताल में कराया भर्ती
गोपालगंज जिले के मांझा थाना क्षेत्र के छवही पेट्रोल पंप के पास दो बाइक के बीच हुई टक्कर में एक बाइक पर सवार दो युवक शुक्रवार की शाम 5:00 बजे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए डायल 112 की पुलिस की मदद से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ इलाज चल रहा है।