मांझा: छवही रोड पर दो बाइकों की टक्कर, दो लोग घायल, पुलिस जाँच में जुटी
गोपालगंज जिले के माझा थाना क्षेत्र के छवही रोड में दो बाइक के बीच बुधवार की सुबह 11:00 बजे टक्कर हो गई। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं इस बात की सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बाद वहाँ काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी हुई नजर आई।