हसनपुर: नगर के एक मोहल्ले में नाबालिक बेटे की कराई शादी, पीड़ित पिता ने पत्नी सहित दो रिश्तेदारों के खिलाफ थाने में दी तहरीर
कोतवाली नगर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक युवक ने अपने नाबालिक बेटे की जबरदस्ती शादी कराने के मामले में पत्नी सहित दो रिश्तेदारों पर आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। बुधवार को नगर के मोहल्ला कायस्थान निवासी छोटा पुत्र अफसर राईन का आरोप है कि पत्नी साढू व उसकी पत्नी ने 17 जून को उसके नाबालिक बेटे की शादी मोहल्ले की ही एक लड़की से करख दी है।