हसनपुर: हसनपुर क्षेत्र में मशीन से खनन करते खनन माफिया का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस मामले की जांच में जुटी
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में खनन विभाग की कथित मिलीभगत से अवैध खनन का गोरखधंधा धड़ल्ले से जारी है। ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा मशीनों का बेरोकटोक इस्तेमाल कर दिन-रात चल रहे हैं ।इस अवैध कारोबार के कारण क्षेत्र में आए दिन गंभीर दुर्घटनाएं हो रही हैं। करीब एक माह पहले भी एक दर्दनाक घटना में अवैध खनन में लगे एक वाहन की चपेट में आकर एक मासूम बच्ची की मौत हो गई थी।