हसनपुर: हसनपुर के युवक की गुड़गांव में मौत, रेलवे स्टेशन के पास मिला शव
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सौहरका निवासी रवि (18) की गुड़गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रवि थान सिंह का पुत्र था। वह 10 दिन पहले गांव के अन्य मजदूरों के साथ गुड़गांव मजदूरी करने गया था। सोमवार दोपहर को रवि अन्य मजदूरों के साथ गुड़गांव के पाटली रेलवे स्टेशन के निकट काम कर रहा था। वह पानी लेने गया और फिर वापस नहीं लौटा।